राज्यपाल आचार्य देवव्रत यांनी दिल्या दिवाळीच्या शुभेच्छा
मुंबई दि.१८ -महाराष्ट्र व गुजरातचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत यांनी दिवाळीनिमित्त नागरिकांना शुभेच्छा दिल्या आहेत. दिवाळीचा सण अंधकारावर प्रकाशाचा, अन्यायावर न्यायाचा आणि नकारात्मकतेवर सकारात्मकतेच्या विजयाचे प्रतीक आहे. या निमित्त सर्वांना स्वदेशी उत्पादनांचा स्वीकार करण्याचे आवाहन करतो. पर्यावरण रक्षण, नैसर्गिक संसाधनांचा आदर आणि नैसर्गिक शेती यासारख्या शाश्वत जीवन मूल्यांचा अवलंब करून उज्ज्वल, समृद्ध आणि स्वावलंबी भारताच्या उभारणीत सहभागी व्हावे, असे आवाहन करतो. ही दिवाळी सर्वांच्या जीवनात आनंद, शांती, आरोग्य आणि समृद्धी घेऊन येवो या शुभेच्छा देतो, असे राज्यपालांनी आपल्या संदेशात म्हटले आहे.
Governor Acharya Devvrat greets citizens happy Diwali
The Governor of Maharashtra and Gujarat Acharya Devvrat has greeted the citizens on the occasion of Diwali.
In his message the Governor said: “Diwali symbolizes the victory of light over darkness, justice over injustice and positivity over negativity. I appeal to everyone to adopt Swadeshi products. I call upon the people to participate in building a bright, prosperous and self-reliant India by embracing sustainable values such as environmental protection, respect for natural resources and natural farming. May this Diwali bring joy, peace, health and prosperity into everyone’s lives.”
राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर गुजरात और महाराष्ट्र के नागरिकों सहित देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है।
राज्यपालश्री ने कहा कि दीपावली हमें यह संदेश देती है कि जब हम अपने अंतःकरण में सत्य, सदाचार और आत्मबल का दीप प्रज्वलित करते हैं, तब हमारे जीवन में आशा, समृद्धि और शांति का प्रकाश फैलता है।
इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तब हम न केवल अपने कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को सशक्त बनाते हैं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प को भी साकार करते हैं।
राज्यपालश्री आचार्य देवव्रतजी ने कहा कि हमारी संस्कृति सदा से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात सम्पूर्ण मानवता एक परिवार है, इस आदर्श पर आधारित रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमें पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान और प्राकृतिक खेती जैसे टिकाऊ जीवन मूल्यों को अपनाकर एक उज्ज्वल, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।
राज्यपाल ने यह कामना करते हुए कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाए। उन्होंने आशा जतायी कि भारतमाता सभी पर अपनी कृपा बरसाए और हमारा देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे।
Comments
Post a Comment